logo

सचिन तेंदुलकर पत्नी संग पहुंचे रांची, फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम में की शिरकत

सचिन तेंदुलकर पत्नी संग पहुंचे रांची, फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम में की शिरकत

रांची : भारत के महान और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार को पत्नी अंजली के साथ रांची पहुंचे। यहां वें रांची के ओरमांझी में युवा स्कूल और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचें है। उन्हें एक नजर देखने के लिए एयरपोर्ट से लेकर स्कूल कैंपस तक युवा बेताब दिखे। इस दौरान सचिन ने बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की।

विश्व के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के शनिवार को रांची पहुंचते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। उन्होंने भी अपने फैंस को स्कूल के बॉलकनी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फाउंडेशन देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में काम करती है। इसी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसे कई हीरे हैं, जिसे तराशा जाए तो वो देश का नाम रोशन कर सकते हैं। झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ ओरमांझी से सीधे रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सचिन से ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई थी। फिर भी उन्होंने ऑटोग्राफ दे निकाल गए। वहीं भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

4
933 views